भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना कर शोला ब्रेड प्रसाद का वितरण किया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 30 जनवरी। कर्म योगी सिंधु सभा आगरा द्वारा चंद्र दिवस के शुभ अवसर पर कमला नगर कर्म योगी चौराहा झूलेलाल चौक पर प्रातः 9:00 बजे ज्योत प्रज्वलित करके की भगवान झूलेलाल जी की पूजा अर्चना कर भंडारा प्रसाद में (सिंधी डिश ) शोला ब्रेड प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्म योगी नगर पंचायत के अध्यक्ष इन्द्र तुलसानी ने की कार्यक्रम में मुख्य रूप से कर्म योगी पंचायत के संस्थापक ओम प्रकाश विजवानी,भागचंद थावानी, सूर्य प्रकाश, मेघराज दियालानी,किशोर बुधरानी,विकास जेठवानी, मुकेश सभानी,शंकर लाल जगवानी, मेघराज शर्मा, महेश सोनी, रोहित आयलानी, सुनील बुधरानी,ईश्वर सेवकानी, अशोक सबनानी, राजेश कुमार , तरुण लालवानी,मनोहर लाल हंस रामचंद्र हसानी, दिनेश करीरा, कपिल पंजवानी,मनोज थरानी, हरेश पंजवानी,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *