आगरा – डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्ष विनोद बंसल की सूचना अनुसार विगत दिनांक 05 से 08 नवंबर 2025 तक लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 41 वीं सब जूनियर, 09 वीं कैडेट, व 42 वीं सीनियर तथा 9 वीं पूमसे बालक एवं बालिका राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला आगरा की टीम ने 15 स्वर्ण, 10 रजत व 10 कांस्य पदक प्राप्त कर उपविजेता रही । उक्त प्रतियोगिता में संघ के 41 खिलाड़ियो ने विभिन्न भार वर्गों में अपनी – अपनी प्रतिभागिता कर स्वर्ण, रजत व काँस्य पदको पर अपने प्रतिद्वंद्वियो के पसीने छुड़ाते हुए निम्न पदको को अपने नाम कर लिया ।
संघ के सचिव देवेंद्र सिंह ने आज अर्जुन नगर स्थित बाल भारती स्कूल के प्रांगण में समस्त पदक प्राप्तकर्ताओं को बुलाकर सम्मानित किया । पदक प्राप्तकर्ता खिलाड़ी रहे –
नॉन फ्रेशर की क्योरुगी में स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता –
कनक चौधरी – स्वर्ण (जूनियर बालिका), तेजश श्रीवास्तव – स्वर्ण (जूनियर बालक), क्षितिज दीक्षित – स्वर्ण (जूनियर बालक), आरुणी गुप्ता – स्वर्ण (जूनियर बालिका), वंशिका राठौर – स्वर्ण (जूनियर बालिका), आरोही सिंह – स्वर्ण (कैडेट बालिका), श्रद्धा भदौरिया – स्वर्ण (जूनियर बालिका) रहे ।
रजत पदक प्राप्तकर्ता –
अर्पिता राठौर – रजत (जूनियर बालिका), आरव राठौर – रजत (कैडेट बालक), अनुष्का – रजत (कैडेट बालिका), प्रिंस कुमार – रजत (कैडेट बालक) रहे ।
कांस्य पदक प्राप्तकर्ता –
आलोक वर्मा – कांस्य (कैडेट बालक), अक्षत कुमार – कांस्य (सब जूनियर बालक), शिवांश – स्वर्ण (सब जूनियर बालक), अनंत – कांस्य (जूनियर बालक) रहे ।
वरिश्ठ वर्ग के नॉन फ्रेशर की पूमसे में कांस्य पदक प्राप्तकर्ता – गौरव सिकरवार (एकल पूमसे) रहे ।
फ्रेशर की क्योरुगी में स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ता – आरती शर्मा, दुर्गेश शर्मा, कुणाल राणा, नवीन सिंह चाहर, एंजेल थापा, चिराग वर्मा, कार्तिक भदौरिया रहे ।
नॉन फ्रेशर की क्योरुगी में रजत पदक प्राप्तकर्ता – दीपक सिंह, मुनेन्द्र कुमार, दिव्यांशी सारस्वत, विराट चाहर, काव्या, पूर्णिमा देव रहे ।
नॉन फ्रेशर की क्योरुगी में कांस्य पदक प्राप्तकर्ता – पुनीत कुमार, तृप्ति कुमारी, पीहू वर्मा, शिवानी तेहरिया, उज्जवल प्रताप सिंह, अंशुल कुमार रहे ।
सम्पूर्ण दल के प्रशिक्षक मनोज सिंह रहे ।
निर्णायक मंडल में अनिल कुमार, संदीप कुमार व सनी कुमार ने अपने अहम भूमिका अदा कर उक्त प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाया ।
संघ के अध्यक्ष यह भी श्री बंसल ने यह भी जानकारी दी कि उक्त प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 – 26 हेतु राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे । इस मौके पर खिलाड़ियो के अविभावक गण समेत संघ के कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर व प्रशिक्षकों में अरविंद कुमार, सौम्या रंजन बेहरा समेत आदि लोगो उपस्थित रहे ।
