शाहजहां गार्डन की ओर से पुरानी मण्डी चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एकल मार्ग रहेगा संचालित।
आगरा.18.12.2025/परियोजना प्रबंधक ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए अवगत कराया है कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत आगरा सीवरेज स्कीम में प्रस्तावित मंटोला नाले को पूर्णतः टैप किये जाने हेतु एम.पी.एस खैराती टोला से पुरानी मण्डी चौराहे तक 1400 मिमी० व्यास की राइजिंग मेन बिछाए जाने का कार्य दिनांक 20.12.2025 से 20.01.2026 के मध्य किया जायेगा, उक्त रोड पुरानी मण्डी चौराहे की ओर से शाहजहां गार्डन तक बन्द रहेगा एवं शाहजहां गार्डन की ओर से पुरानी मण्डी चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एकल मार्ग रहेगा, असुविधा के लिए खेद है।
