लूट व डकैती की विभिन्न घटनाओं को अन्जाम देने वाले 2 शातिर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गया गिरफ्तार

Crime उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

बदमाशों के कब्जे से 02 कार, 02 तमंचा मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर हुए बरामद

आगरा, 29 नवंबर। गत  23 नवंबर  को थाना न्यू आगरा पर सूचना दी गई कि  21 नवंबर को मेरा ड्राइवर मेरे बच्चों को जन्मदिन पार्टी में छोड़ने गया था। बच्चो को छोड़ने के बाद ड्राइवर ने गाडी को अरविन्द हुन्डई शोरूम से आगे सड़क किनारे खड़ा कर दिया। तभी 03 अज्ञात लड़के ड्राइवर को गाड़ी की पिछली सीट पर बिठाकर गाड़ी सहित अपने साथ ले गए और उसको कुबेरपुर फाटक के पास नीचे उतार दिया तथा गाड़ी को अपने साथ ले गए। इस सम्बन्ध में थाना न्यू आगरा पर मु0अ0सं0 0514/2023 धारा 392 भादवि पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त घटना के सफल अनावरण एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त, नगर के कुशल नेतृत्व में, सहायक पुलिस आयुक्त, ताजसुरक्षा के सफल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी न्यू आगरा व प्रभारी सर्विलांस/एसओजी टीम नगर जोन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में दिनांक 28/29.11.2023 को थाना न्यू आगरा पुलिस टीम एवं सर्विलांस/एसओजी टीम नगर जोन द्वारा की जा रही गश्त/चैंकिग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि  21 नवंबर को अरविन्द हुण्डई शोरूम के सामने से जो स्विफ्ट डिजायर को लुटेरों द्वारा लूट ली गयी थी उस गाड़ी को तथा एक दूसरी गाडी से वही लुटेरे पोईया घाट की ओर से किसी अन्य घटना करने की फिराक में आने वाले हैं।

इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम पोईया घाट रोड पर बैरियर लगाकर चैकिंग करने लगी। कुछ समय बाद पोईया घाट की तरफ से 02 गाडी आती दिखायी दी। पुलिस टीम द्वारा आगे चल रही पहली गाडी को रुकने का इशारा किया गया तो गाड़ी  मे बैठे व्यक्ति द्वारा चिल्ला कर कहने लगा कि पुलिस है इनको गोली मारो, इतना कहते ही चालक की साईड में अगली सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया तथा पिछली गाडी में बैठे व्यक्तियों ने भी गाडी रोक कर गाडी से कूद कर हम पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी। जिसमें पुलिस टीम द्वारा साहस का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा चारों ओर से घेर कर 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर लिया गया तथा 02 अभियुक्तगण मौके का फायदा उठा कर भाग गए। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूटी हुई 02 कार (01 लूटी हुई व 01 घटना में प्रयुक्त), 02 तमंचा मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।

बरामदगी के आधार पर थाना न्यू आगरा पर मु0अ0सं0 521/2023 धारा 307 भादवि (पु०मु0) व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया एवं मु0अ0सं0 521/2023 धारा 392 भादवि में धारा 392 भादवि को लोप करते हुए धारा 394/411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ का विवरणः – पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ की गई तो बताया कि हमने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अरविन्द हुण्डई शौरूम के पास से तमंचे के बल पर 01 कार स्विफ्ट डिजायर को लूटकर ले गये थे। गाडी चालक को भी कुबेर पुर तक तमंचे के बल पर कार में ले गये थे तथा कुबेरपुर फाटक के पास गाडी चालक को मारपीट कर फेंक दिया था। आज हम चारों लोग कही ओर जगह लूट करने के इरादे से जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड लिया गया। अभियुक्तगण से गाडी लूटने का कारण पूछा तो बताया कि हमारे गाँव मे ही मोनू कश्यप नाम के व्यक्ति पर पैसे हैं जब भी अपने रूपये मांगते है तो हमे मारने की धमकी देता है, हमारे द्वारा उसके साथ घटना कारित करने तथा इसके अलावा अन्य घटना कारित करने के उद्देश्य से इस गाडी को लूटा था जिससे कि कोई हमको पहिचान ना सके।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:-  अनूप उर्फ नीरज पुत्र फेरू सिंह निवासी कन्चन पुर थाना करहल, जिला मैनपुरी।  जितेन्द्र भदौरिया उर्फ दीपू पुत्र मुकुट सिंह निवासी करहल थाना करहल, जिला मैनपुरी।

अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहासः- अभियुक्त अनूप उर्फ नीरज पुत्र फेरू सिंहः- 01. मु0अ0सं0 -514/2023 धारा 394/411 भादवि थाना न्यू आगरा

02. मु0अ0सं0 521/2023 धारा 307 भादवि (पु०मु०) व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना न्यू आगरा, आगरा। 03. मु0अ0सं0 169/2023 धारा 279,304ए भादवि थाना फ्रेंड्स कालोनी, जनपद इटावा। 04. मु0अ0सं0 573/2018 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना महोम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़। 05. मु0अ0सं0 36/2018 धारा 395/397 भादवि थाना महोम्मदाबाद, जनपद फतेहगढ़।

अभियुक्त जितेन्द्र भदौरिया उर्फ दीपू पुत्र मुकुट सिंहः- 01. मु0अ0सं0 514/2023 धारा 394/411 भादवि थाना न्यू आगरा कमि० आगरा 02. मु0अ0सं0 521/2023 धारा 307 भादवि (पु०मु०) व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना न्यू आगरा, आगरा। 03. मु0अ0सं0 1005/2016 धारा 379,411 भादवि थाना सिकंदरा, आगरा। 04. मु0अ0सं0 108/2015 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411 भादवि थाना करहल, जनपद मैनपुरी।

बरामदगी का विवरणः-01. 02 कार (घटना में प्रयुक्त)। 02. 02 तमंचा मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।

पुलिस टीम का विवरणः- 01 . थानाध्यक्ष  राजीव कुमार थाना न्यू आगरा, कमिश्नरेट आगरा।  उ0नि0  अंकुर मलिक प्रभारी सर्विलांस /एसओजी टीम नगर जोन,  उ0नि0 अनुराग सिंह थाना न्यू आगरा,   उ0नि0 अजीत सिंह थाना न्यू आगरा,  उ0नि0  अरुण बिलगैया थाना न्यू आगरा,  हे0का0 नीरज सांगा, हे0का0 आशीष शाक्य, हे0का0 चन्द्रपाल, का0 प्रिंस व का० मंगल सर्विलांस टीम नगर जोन,  का0 जॉनी, का0 अमित, का० गौतम, का0 अरविन्द एसओजी टीम नगर जोन,  का0 सचिन व का0 दीपक चौधरी थाना न्यू आगरा, कमिश्नरेट आगरा।  पुलिस उपायुक्त, नगर जोन आगरा द्वारा पुलिस टीम को रु0 25,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *