
12 नवंबर 2024 को विकास खंड जगनेर में 17 खेरागढ़ में 22 सैंया में 43 बरौली अहीर में 54 फतेहाबाद में 58 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ
आगरा.12.11.2024.आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विकास खंड जगनेर में 17, खेरागढ़ में 22, सैया में 43 , बरौली अहीर में 54, फतेहाबाद में 58 जोड़ों अर्थात कुल 194 जोड़ों का का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ है
जिसमें विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक फतेहाबाद छोटेलाल वर्मा, प्रतिनिधित्व विधायक ग्रामीण, पूर्व विधायक फतेहपुरसीकरी, ब्लॉक प्रमुख बरौली अहीर, ब्लॉक प्रमुख फतेहाबाद, ब्लॉक प्रमुख सैयां, ब्लॉक प्रमुख खैरागढ़ के साथ ही खंड विकास अधिकारी बरौली अहीर, खंड विकास अधिकारी खैरागढ़, खंड विकास अधिकारी जगनेर, खंड विकास अधिकारी सैयां तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी आगरा आदि उपस्थित रहे हैं।उक्त कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों एवं उपस्थित अधिकारियों ने संबंधित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए जोड़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
