आगरा, 15 अप्रैल। आज नगरीय निकाय चुनाव के नाम निर्देशन पत्रों के विक्रय के पांचवें दिन महापौर नगर निगम आगरा हेतु 07 नाम निर्देशन पत्र क्रय किया गया तथा वार्ड सं0 01 से 100 तक वार्डों हेतु कुल 180 नाम निर्देशन पत्र विक्रय किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला के लिये आरक्षित वार्डों हेतु 84 नाम निर्देशन पत्र तथा अनारक्षित श्रेणी के 96 नाम निर्देशन पत्र इस प्रकार आज नगर निगम में कुल 180 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई।