आगरा, 19 मार्च। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के अध्यक्ष डा. एमसी शर्मा की सूचनानुसार आगरा ताइक्वान्डो के 17 उभरते हुए ताइक्वान्डो खिलाड़ी माधव गौतम,अविरल श्रीवास्तव व अयांश प्रताप सिंह (रेड वन बैल्ट) ,रेज़ल सिंह बघेल व शिवाय बघेल (दोनों रैड बैल्ट),रामिनी रंजन,(ब्लू-वन बैल्ट),गौरांशी कटारा, मितुल सिंघल, निशिका बघेल,ध्रुव शर्मा, अर्जुन श्रीवास्तव, जतिन बघेल,सूर्यांश रस्तोगी (ब्लू बैल्ट),पार्थ सोलंकी एवं ख्याती भसीन (ग्रीन बैल्ट),देव गौतम एवं मनिका गौतम (यलो बैल्ट) ने ज़िला ताइक्वाडों संघ,आगरा द्वारा आयोजित कलर बैल्ट परीक्षा श्रेष्ठ अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
बैल्ट परीक्षा उर्त्तीण करने पर स्वामीबाग स्कूल, हीराबाग़ कॉलोनी, दयालबाग पर उपरोक्त 17 खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सचिव मास्टर पंकज शर्मा द्वारा “ रैड-वन,रैड,ब्लू-वन,ब्लू, ग्रीन व यलो बैल्ट पहनाई गई। जिला ताइक्वान्डो संघ अध्यक्ष डा. एमसी शर्मा व सीइओ संगीता शर्मा द्वारा सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
