झांसी। 15 वीं’ सनफ्रान विनोद खण्डकर अंडर-21 ऑल इण्डिया हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ 25 जनवरी को होगा। पावर्ड बाई माइसम सीमेन्ट हाइडलबर्ग एवं स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया व्दारा आयोजित इस टूर्नामेंट का शुभारंभ पं. रवि शर्मा (सदर विधायक) एवं सुधीर सिंह (जिला अध्यक्ष, भाजपा) व्दारा किया जाएगा। 25 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित इस टूर्नामेंट में देश की विख्यात टीमें भाग लेंगी।
टूर्नामेंट संयोजक तथा पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर ने बताया कि इन टीमों में पिछले वर्ष की विजेता एन. सी. ओ ई लखनऊ, उप विजेता स्पोर्टस हॉस्टल, झांसी, ओ.टी. एच. एल. (नई दिल्ली, जय भारत हॉकी अकादमी, नई दिल्ली, स्टील अथोरिटि ऑफ इन्डिया, राउरकेला, एन.सी.ओ.ई. एन. मणिपुर, इम्फाल, हाकी भिवानी, हरियाणा अकादमी, करनाल, भीलवाड़ा हॉकी अकादमी, एम. एस. स्पोर्टस अकादमी, धौलपुर स्पोर्टस हॉस्टल, लखनऊ डी. एच. ए., आगरा, रायसेन हॉकी अकादमी, सुल्तानपुर हॉकी अकादमी, नागपुर हॉकी अकादमी विदर्भ, ए. वी. स्पोर्टस अकादमी, ग्वालियर हॉकी अकादमी, मुरादाबाद, एल. वी. एम. अकादमी झाँसी आदि शामिल हैं। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 75000 रुपये नगद पुरस्कार एवं उप विजेता टीम को 50,000 हजार रुपये नगद पुरस्कार स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया के सौजन्य से दिया जायेगा। साथ में प्रत्येक मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अल्फा हॉकी बैग सहित अल्फा हॉकी के प्रोपराइटर श्री नितिन महाजन, (जालंधर) के सौजन्य से दिया जायेगा। साथ में टूर्नामेन्ट का बेस्ट गोलकीपर, फुल बैक, टाफ बैंक, फारवर्ड का भी पुरस्कार दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को समापन समारोह के अवसर पर पदमश्री डॉ. धनराज पिल्ले (ओलम्पियन, अर्जुन अवार्डी) विशिष्ट अतिथि के रूप में रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में श्री आकाश कुलहरि (आई.पी.एस.) पुलिस महानिरिक्षक, झाँसी परिक्षेत्र रहेंगे। साथ में विशिष्ट अतिथि अशोक कुमार ध्यानचंद (ओलम्पियन, अर्जुन अवार्डी) रहेंगे। श्री संतोष मिश्राजी (एम. डी. सनफ्रान ग्रुप), श्री वीरेंद्र राय (चैयरमेन बसेरा ग्रुप, झांसी), श्री अखिलेश ताम्रकार (प्लांट हैड, माइसम सीमेन्ट-हाईडलबर्ग), श्री सुजीत मलिक (हैड एच. आर. एण्ड एडमिनिस्ट्रेशन, माइसेम सीमेन्ट- हाईडलबर्ग), श्री सुबोध कुमार गोप (उपमहाप्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया), श्री अब्बू हसन अंसारी (क्षेत्रीय प्रबंधक) स्टेट बै ऑफ इण्डिया, डॉ. रोहित पाण्डेय (चैयरमेन, माउण्ट लिट्रा जी स्कूल) एवं श्री नितिन महाजन (प्रो. अल्फा हॉकी, जालंधर विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। झाँसी के वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेश कुमार चौबे, प्रवीण एवं जे. के. उदैनिया को सम्मानित किया जायगा। झाँसी के सौरभ आनन्द कुशवाहा, वरिष्ठ खिलाड़ी श्री नौबत सिंह, एस. के. सूरी को भी सम्मानित किया जायेगा। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अविनाश श्रीवास्तव, लखनऊ टूर्नामेंट डायरेक्टर, राजेश बिहारी (नागपुर) असिस्टेट डायरेक्टर, संजय गौतम (एम्पायर मैनेजर) आगरा, प्रभागुप्ता (मुंबई) ब्रजेश यादव (गाजीपुर), रुपेन्द्र कुमार, अमित गुप्ता, सुनील गुप्ता, जावेदखाई सुशील महर्षि अम्पायर रहेगे।
