आगरा, 11 अप्रैल। आज नगरीय निकाय चुनाव के नाम निर्देशन पत्रों के विक्रय के प्रथम दिन महापौर नगर निगम आगरा हेतु 01 नाम निर्देशन पत्र क्रय किया गया तथा वार्ड सं0 21 से 30 तक वार्डों हेतु नाम निर्देशन पत्रों की विक्रय की संख्या शून्य रही। अन्य वार्डों हेतु अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला के लिये आरक्षित वार्डों हेतु 72 नाम निर्देशन पत्र तथा अनारक्षित श्रेणी के 62 नाम निर्देशन पत्र इस प्रकार आज नगर निगम में कुल 134 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई।