आगरा, 15 मई। आगरा ताइक्वान्डो के 12 उभरते हुए ताइक्वान्डो खिलाड़ी समृद्ध सिंह भाकुनी (रैड बैल्ट) एंजल सिंह (ब्लू बैल्ट) यज्ञ अग्रवाल (ग्रीन बैल्ट) निहारिका सिंह,अद्विका सिंह, वैष्णवी सिंह, साम्भवी सिंह,दर्शनी पोरवाल, इनाया मित्तल, आन्या अग्रवाल, जॉयप्रीत सिंह व व्योम राजपूत (सभी यलो बैल्ट) ने ज़िला ताइक्वाडों संघ,आगरा द्वारा आयोजित कलर बैल्ट परीक्षा श्रेष्ठ अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
बैल्ट परीक्षा उर्त्तीण करने पर सिकंदरा स्थित नील फ़्लोरेंस सोसाइटी के पार्क पर उपरोक्त 12 खिलाड़ियों को 5 डान ब्लैक बैल्ट धारक, अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा सचिव मास्टर पंकज शर्मा द्वारा बैल्ट पहनाई गई। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डा. एमसी शर्मा, सीइओ संगीता शर्मा, नेहा मगन,प्रियंका पोरवाल,उदय शर्मा व सुहानी श्रीवास्तव द्वारा सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
