आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के अध्यक्ष डा एमसी शर्मा की सूचनानुसार आगरा सिकंदरा स्थित कावेरी कौस्तुभ एवं नील फ्लोरेंस सोसाइटी परिसर के 10 उभरते हुए ताइक्वान्डो खिलाड़ी दर्शनी पोरवाल (ब्लू वन बैल्ट),गार्गी शर्मा व कृष्णा अग्रवाल (ब्लू बैल्ट),विवान कपूर व प्रीओम पांडेय (ग्रीन वन बैल्ट),आयुष कुमार,ज्ञाना अरोरा व आरोही गुप्ता (ग्रीन बैल्ट),निहित शर्मा व ईशा सेठी (यलो बैल्ट) ने ज़िला ताइक्वाडों संघ,आगरा द्वारा आयोजित कलर बैल्ट परीक्षा श्रेष्ठ अंकों के साथ उत्तीर्ण की।
बैल्ट परीक्षा उर्त्तीण करने पर सिकंदरा स्थित नील फ़्लोरेंस सोसाइटी परिसर के पार्क पर उपरोक्त 10 खिलाड़ियों को 5 डान ब्लैक बैल्ट धारक, अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा महासचिव मास्टर पंकज शर्मा द्वारा बैल्ट पहनाई गई। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डा0एम0सी0शर्मा, सीइओ संगीता शर्मा, प्रदीप गौर,डिम्पल अरोड़ा, जया पम्बू एवं अंकिता तिवारी आदि द्वारा सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
