41 वीं  राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा के इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा की स्वर्णिम तिकड़ी

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा की सूचनानुसार ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में 12 से 14 अक्टूबर तक खेली गई 41वीं ऑफिसियल उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता जोकि (कैडेट-सीनियर, बालक -बालिका,फाइट एवं पूमसे वर्ग) में उत्तर प्रदेश ताइक्वान्डो संघ द्वारा गौतमबुद्ध नगर ताइक्वान्डो संघ के सहयोग से आयोजित की गई में आगरा के 5वीं डान ब्लैक बैल्ट धारक एवं इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत,टीम एवं व्यक्तिगत फ्री स्टाइल पूमसे स्पर्धा में चिल जांग,पाल जांग,कोरियो, टैबैक,प्योंगवॉन व शिपजिन पूमसे में अपना शानदार प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण पदक जीतकर आगरा ज़िले को ओवरऑल विजेता बनाने में अपना अहम योगदान देकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया ।

मास्टर पंकज शर्मा ताइक्वान्डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश में बरेली शहर के स्मार्ट सिटी इंडोर हॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम, इज़्ज़त नगर में 21 से 23 नवम्बर तक आयोजित होने वाली 41वीं ऑफिसियल राष्ट्रीय कैडेट एवं सीनियर ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम सहित 3 स्पर्धाओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *