प्रदेशीय मलखम्ब में आगरा मण्डल रहा उपविजेता, सरस्वती विद्या मंदिर विजय नगर के देव चुने गए प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा।झाँसी में खेली गई 69 वीं माध्यमिक प्रदेशीय मलखम्ब प्रतियोगिता में आगरा मण्डल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता होने का गौरव हासिल किया।विजेता मेजबान झांसी मण्डल रहा जबकि मेरठ मण्डल क़ो तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
झांसी के एस पी आई इंटर कॉलेज सिविल लाइन मैदान पर खेले गए 69 वीं प्रदेशिय मलखम्ब प्रतियोगिता में आगरा मण्डल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए देव अंडर 14, अमन अंडर 17 गोल्ड  शिवम अंडर 19  शिवा अंडर 14, ललित अंडर 19 सिल्वर,जबकि अंडर 19 में आशीष क़ो कांस्य पदक प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में अंडर 14 में पारखी,अंडर 19 में जीजीआइसी नैनाना जाट की वैष्णवी रावत ने कांस्यपदकअपने  नाम किया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विजय नगर अंडर 14 के देव कुमार अपनी जबरदस्त प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ गोल्ड जीता बल्कि अपनी शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनको बेस्ट प्लेयर ऑफ़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी प्रदान की गई। हालांकि कुछ अंको की बढ़त से झांसी विजेता रहा वही आगरा मंडल उपविजेता रहा खिलाड़ियों क़ो मैडल ओर विजेता टीम क़ो ट्रॉफी झांसी सदर विधायक रवि शर्मा और रति वर्मा डीआईओएस झांसी ने प्रदान की।
टीम मैनेजर दिग्विजय सिंह,सादाव तब्बूसुम कोच अभिषेक और विशाल रहे। टीम के शानदार प्रदर्शन और उपविजेता होने पर मुकेश अग्रवाल जेडी,मानवेन्द्र सिंह,यादवेंद्र शर्मा,दीपक अग्रवाल,डॉ बालकृष्ण कटारा,यादवेन्द्र प्रताप सिंह,अनिल कुमार,रिनेश मित्तल,पंकज शर्मा आदि ने बधाई दीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *