आगरा। 4th डी. आर. एम. कप अन्तर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गोवर्धन स्टेडियम आगरा छावनी में मंडल रेल प्रबन्धक गगन गोयल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 29.11.2025 को खेले गए क्रिकेट मुकाबलों में पहला मैच मैकेनिकल विभाग एवं स्टोर विभाग के बीच खेला गया l
पहले मैच के परिणामः – मैकेनिकल विभाग की जीत आज का पहला मैच मैकेनिकल विभाग एवं स्टोर विभाग के मध्य खेला गया जिसमें स्टोर विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टोर विभाग ने 11.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर मात्र 58 रन बनायें, जिसमें बल्लेबाज रूवेश आलम ने सर्वाधिक 12 रनों की पारी खेली। लक्ष्य के जवाब में उतरी मैकेनिकल विभाग की टीम ने 4.3 ओवरों में बिना विकेट खोए इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। मैकेनिल विभाग की टीम से शशांक जैन ने सर्वाधिक 17 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुधीर झा रहें, जिन्होनें लगातार 3 विकेट लेकर इस प्रतियोगिता की पहली हैट्रिक लगाई। जिन्हें वरि. मण्डल संरक्षा अधिकारी आफताब अहमद, द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मैच परिचालन विभाग की जीत आज का दूसरा मैच परिचालन विभाग एवं कार्मिक विभाग के मध्य खेला गया जिसमें कार्मिक विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कार्मिक विभाग ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 109 रन बनायें, जिसमें बल्लेबाज डी. के. श्रीवास्तव ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली एवं 2.1 ओवरों में 21 रन देकर 2 विकेट भी लिए। लक्ष्य के जवाब में उतरी परिचालन विभाग की टीम ने 11.1 ओवरों में मात्र 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। परिचालन विभाग की टीम से श्री पंकज सिंह ने 31 रन एवं तेज बहादुर ने 28 रनों की पारी खेली। परिचालन विभाग की टीम की तरफ से श्री शिवम पाठक ने 3 ओवरों में 7 रन देकर 2 लिए। जिन्हें वरि. मण्डल परिचालन प्रबन्धक समन्वय श्री कुलदीप मीना एवं उनके पिताजी वरि. नागरिक श्री घनश्याम मीना जी के द्वारा मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार प्रदान किया गया।
मैच के दौरान वरि. मण्डल कार्मिक अधिकारी एवं मण्डल खेलकूद अधिकरी, सनत जैन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक / आगरा, कुलदीप मीना, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर पवन जयन्त, वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त/आरपीएफ/आगरा, पी राज मोहन, सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी नितिन सिंह, आदि मंडल के अधिकारीगण मौजूद रहे। मंडल सचिव / खेलकूद धीरज शर्मा, देवेन्द्र प्रताप झा, कौशन शर्मा, देवेन्द्र शाक्य, शशांक जैन, अजीत सिंह, प्रणवेन्द्र, अंकुर कर्माकर, रवि कसाना, आदि उपस्थित थे। अंपायर- कौशल शर्मा, विवेक यादव, जितेन्द्र बघेल, सुरेंद्र सिंह, गवेन्द्र गोस्वामी आदि उपस्थित थे।


