बेहतर तकनीकी और बेहतर मार्केटिंग से आपकी आय में वृद्वि होगी
कृषकों और वैज्ञानिकों में तारतम्यता लाकर ही कृषि को लाभ का साधन बनाया जा सकता है
फिरोजाबाद. 07.02.2025. आयुक्त आगरा मण्डल आगरा शैलेन्द्र कुमार सिंह ने फिरोजाबाद महोत्सव के अंर्तगत आज सम्पन्न विराट मेले का उद्घाटन किया। इसमें शिरकत करते हुऐ उन्होंने कहा कि मैं जिलाधिकारी सहित समस्त फिरोजाबाद प्रशासन को इस शानदार महोत्सव के लिए बधाईयां देता हूँ। इस महोत्सव से मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक तीनों उपलब्धियों की प्राप्ति मानव कर सकता है, इसका आयोजन एक सकारात्मक माहौल में हो रहा है। आयुक्त महोदय ने कहा कि आजादी के समय 90 प्रतिषत लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे थे, मध्यम वर्ग न के बराबर था। हम केवल उस समय तक रोटी, कपड़ा, मकान की व्यवस्था करने में जुटे हुऐ थे, परन्तु आज परिस्थितियां बदली है। तकनीकी ने तरक्की के मार्ग को प्रशस्त किया है। मध्यम वर्ग तेजी से आगे बड़ रहा है।
उन्होने किसानों को सुझाव देते हुए कहा है कि खेती की परम्परागत तरीको को बदले, खेती में आधूनिक तरीको का प्रयोग करें खेती में विविधता लाये, जिससे आपका उत्पादन और आय दोनों निरन्तर बढ़े। यह तभी हो सकता है जब कृषको और कृषि वैज्ञानिकों में तारतम्यता हो, जिस तरह प्रगतिशील किसानों ने अपनी आमदनी को बढ़ाया है, उससे हमें प्रेरित और प्रोत्साहित होना चाहिए। समय के अनुसार संसाधनों का प्रयोग करते हुऐ प्रगतिशील खेती करें। उन्होंने किसानों को सलाह देते हुए कहा कि खेती में उर्वरको का प्रयोग कम करें, शासन, प्रशासन हर प्रकार से आपकी मदद के लिए तैयार है, कृषकों को आधारभूत संरचना उपलब्ध करायी जा रही है। आई0जी0आर0एस के माध्यम से आपकी समस्याओं का निदान किया जा रहा हैै। प्रधान मंत्री किसान योजना में किसानो की आय दुगुनी करने के लक्ष्य को बहतर तकनीकी एवं बहतर मार्केटिग द्वारा किया जा सकता है।इस अवसर पर जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कहा कि अब समय की पुकार है कि कृषक खेती के परम्परागत तरीको को बदलें और आधुनिक साधनों का प्रयोग करें साथ ही साथ खेती में विविधता लाने का प्रयास करें।
इससे पूर्व आयुक्त ने महोत्सव स्थल पर लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और उनकी मुक्तकण्ठ से प्रशंसा भी की। इस अवसर पर आयुक्त महोदय ने किसानों, लेखपालों, राजस्व निरीक्षको को प्रशस्ति देकर पत्र देकर सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वाले किसानों में दीपक कुमार, शोभा सिहं, अनुज सिहं, प्रेम प्रकाश, मुन्ना लाल, राहुल शर्मा, चरण सिहं इत्यादि रहे। जबकी लेखपालों में विवेक प्रताप सिहं, आशीष श्रीवास्तव, कृष्णमुरारी, सुमित कुमार तिवारी, योगेंद्र कुमार, सरद दूबे, संजय सिहं, विकास सारस्वत, प्रवीन कुमार इत्यादि रहें।
आयुक्त के साथ इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, संयुक्त निदेशक कृषि आगरा, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहन लाल गुप्ता अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) विशु राजा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक संगीता गौतम, आदि अधिकारी उपस्थित रहें। इस अवसर पर आयुक्त महोदय को जनपद स्थापना विकास समिति की ओर से बुके देकर एवं शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया ।