आगरा, 7 फरवरी। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसर निम्न प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के हेतु एवं मण्डलीय चयन ट्रायल्स एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम्, आगरा पर कराय जायेंगे। जिसमें लखनऊ में 13 से 16 फरवरी तक होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता के जिला स्तरीय ट्रायल 10 और मंडलीय 11 फरवरी को होंगे। आगरा में 22 से 24 फरवरी तक होने वाली प्रदेशीय जूनियर बालक-बालिका जिमनास्टिक के ट्रायल 17, 18 को सुबह 11 बजे से होंगे। मेरठ में 22 फरवरी से 1 मार्च तक होने वाली प्रदेशीय सब जूनियर बालक फुटबाल के ट्रायल 17, 18 फरवरी को होंगे। मेरठ में 23 से 25 फरवरी तक होने वाली प्रदेशीय जूनियर बालक कुश्ती के ट्रायल 18, 19 फरवरी को होंगे।
1. प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक बाक्सिग प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि-01.01.2011 से 31.12.2012 के मध्य होनी चाहिए। 2. प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक / बालिका जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि-01.01.2007 से 31.12.2010 के मध्य होनी चाहिए।
3 प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि- 01.01.2011 से 31.12.2012 के मध्य होनी चाहिए।
4. प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी की जन्मतिथि-01012004 से 31.12.2006 के मध्य होनी चाहिए। और 2007 (17 वर्ष) के खिलाडी चिकित्सा और माता पिता के प्रमाण-पत्र के साथ भाग कर सकते है।
उक्त प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी खिलाड़ियों को को अपने साथ नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र स्वयं और माता-पिता का आधार कार्ड तथा सी०एम०ओ० द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा, जनपद के समस्त स्कूल/कालेज की प्राचार्य/प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के उक्त खेल में बालक/बालिका खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षक के साथ निर्धारित समय पर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर भेजने की कृपा करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु खिलाडियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। चयन ट्रायल्स से सम्बन्धित अधिक जानकारी पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक के मोबाईल नम्बर 9412171242 पर प्राप्त कर सकते है। यह जानकारी क्रीडा अधिकारी सविता श्रीवास्तव ने दी।
