आगरा। नगर निगम शहर विकास और जन सुविधाओं के लिए जहां एक ओर करोड़ों रुपये व्यय कर रहा है वहीं दूसरी ओर टोरंट पावर बिना अनुमति केबिल डालने के नाम पर नगर निगम के प्रयासों पर पानी फेर रहा है। ट्रांस यमुना कालोनी में टोरंट पावर लिमिटेड की ओर से बिना अनुमति केबिल डालकर सड़कों को बुरी तरह से खुर्दबुर्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं काम के बाद सड़क रेस्टोरेशन का कार्य भी मानकों के अनुरुप नहीं किया गया है। नगर निगम प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए टोरंट पावर पर छह लाख से अधिक की पेनाल्टी लगाई है।
टोंरंट पावर के द्वारा ट्रांस यमुना वार्ड 53 के बी ब्लॉक वाल विहार पार्क के सामने रोड को खोद कर केबिल डाली गई है। कार्य के उपरांत रेस्टोरेशन का कार्य भी मानकों के अनुरुप न कर सड़कों को उबड़ खाबड़ हालत में छोड़ दिया गया है। इस नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने क्षेत्रीय अभियंता की आख्या पर 86,835 रुपये, फेस टू चीनू पैटीज वाले के सामाने खोदाई करने पर 1,05,527 रुपये, ब्लॉक ए और ए 500 के सामने रोड कटिंग करने पर 90,928 रुपये, फेस वन सी ब्लॉक में भारद्धाज चौराहा सरस्वती वाली गली में खोदाई करने पर 1,0,8700 रुपये, फेस वन बी 145 के पास सड़क काटने पर 1,42,100 रुपये, फेस वन बी ब्लॉक हनुमंत पार्क के सामने रोड कटिंग पर 1,02,300 रुपये और फेस वन सी ब्लॉक राधिका प्रोवीजन स्टोर के सामने ट्रांसफारमर वाली गली में बिना अनुमति रोड कटिंग और मानक के अनुरुप रेस्टोरेशन का कार्य न करने पर 87,400 रुपये का जुर्माना लगाया है।


