नगर निगम ने प्लास्टिक से भरे ट्रक को पकड़ा, डेढ़ टन प्रतिबंधित गिलास जब्त

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नगर निगम प्रवर्तन दल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक के गिलास से भरे ट्रक को जब्त किया है। यह ट्रक दिल्ली से धौलपुर की ओर माल लेकर जा रहा था, जिसे जीएसटी विभाग द्वारा रोका गया था। ट्रक के अंदर कुल 22 कार्टून में लगभग डेढ़ टन प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलास लदे हुए थे।
इस संबंध में नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं के उपयोग और बिक्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद लगातार प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री की तस्करी हो रही है, जिसे रोकने के लिए नगर निगम सतर्कता से कार्रवाई कर रहा है।
उन्होंने बताया कि जब्त किए गए ट्रक के मालिक और माल के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले में नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा और प्रतिबंधित सामग्री को नष्ट करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों और परिवहनकर्ताओं से अपील की है कि वे राज्य सरकार के आदेशों का पालन करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग व व्यापार से बचें। उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *