आगरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय फतेहाबाद आगरा में दिनांक 20 फ़रवरी को अंग्रेज़ी विभाग के विभागीय परिषद के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध का विषय “How Books Help Us Understand People Who Are Different from Us” रहा। प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चतुर्थ सेमेस्टर के मजनीश, द्वितीय स्थान षष्ठम सेमेस्टर की संगम यादव तथा तृतीय स्थान सामूहिक रूप से प्रथम सेमेस्टर के समीर तथा संजना यादव ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य (प्रशा०) प्रो० अरुणा त्रिपाठी की अध्यक्षता में अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ० प्रियंका द्वारा किया गया।
