बांस बल्लियों पर अवैध होर्डिंग-बैनर हटाने को निगम चलायेगा महाअभियान

Press Release उत्तर प्रदेश

 तेज़ हवा में बनते हैं हादसों सबब अब सख्ती से हटेंगे अवैध विज्ञापन पट

राज्स्व निरीक्षकों की देखरेख में 16 कर्मचारियों की टीम देगी अभियान को अंजाम

आगरा। शहर में जगह–जगह बांस बल्लियों पर लगाए जा रहे अवैध होर्डिंग, बैनर और विज्ञापन पट अब नहीं चलेंगे। नगर निगम प्रशासन ने इसके खिलाफ बृहद अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निगम का कहना है कि बांस बल्लियों पर विज्ञापन सामग्री लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है, क्योंकि ये न केवल अवैध हैं बल्कि आम जनता के लिए गंभीर खतरा भी बनते हैं।

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि बांस की बल्लियों पर लगाए गए विज्ञापन तेज हवा चलने की स्थिति में गिरकर हादसा का कारण बन सकते हैं। कई स्थानों पर इनके कारण पैदल यात्रियों और राहगीरों के लिए खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने अभियान को बड़ी सख्ती के साथ चलाने की तैयारी की है।उन्होंने कहा कि अभियान की निगरानी के लिए दो राजस्व निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सोलह कर्मचारियों की एक विशेष टीम शहर के चारों जोनों में एक साथ कार्रवाई करेगी। टीम उन सभी स्थानों को चिह्नित कर चुकी है, जहां बांस बल्लियों पर अवैध होर्डिंग, बैनर और विज्ञापन पट लगाए गए हैं। अभियान के दौरान न केवल इन्हें हटाया जाएगा, बल्कि संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

— नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल का वर्जन–

“शहर में अवैध विज्ञापन किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। बांस बल्लियों पर लगाए जाने वाले होर्डिंग और बैनर सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण हैं। सभी जोनों में विशेष अभियान चलाकर इन्हें हटाया जाएगा और जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई भी होगी। शहर की स्वच्छता और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *