महाराजा अग्रसेन में रस्साकशी में कक्षा 11 विजयी

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय खेलों का उद्घाटन आज कालेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अतुल कुमार जैन द्वारा किया गया, साथ में कैलाश चंद्र पंकज कश्यप मनोज जैन पारस जैन तथा कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित थे ।
आज के रस्सा कशी के मैच में जूनियर वर्ग में कक्षा 8 सब जूनियर वर्ग में कक्षा 10th और सीनियर वर्ग में 11th विजेता रहा। कल कॉलेज में चम्मच दौड़ और साथ में 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर तथा 1500 मीटर की दौड़भी होगी साथ में गोला फेंक ऊंची कूद और लंबी कूद का आयोजन किया जाएगा । आज के दूसरे मैच कुर्सी दौड़ में जूनियर वर्ग में कक्षा 7 का छात्र हर्षित विजेता रहा तथा सब जूनियर वर्ग में कक्षा नाइंथ का छात्र गर्वित विजेता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *