
आगरा। मण्डल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में मण्डल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग श्री संजय गौतम द्वारा आगरा मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु माह अक्टूबर -2026 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा,बिना बुक लगेज एवं गंदगी फ़ैलाने व धुम्रपान करने वाले,अनाधिकृत वैंडरो एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाडि़यों में सघन जाँच करायी गयी।
जाँच के परिणाम स्वरूप आगरा मंडल के स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा करने वाले 11291 केस पर 1.10/-करोड़ रूपये , अनियमित यात्रा करने वाले 10607 केस पर 86.21/- लाख रूपये एवं बिना बुक लगेज यात्रा करने वाले 14 केस पर 4645 /- रूपये यात्रियों को प्रभारित किया गया| जिसके परिणाम स्वरूप कुल 21912 केस से 1.97/-करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया गया|
जनसम्पर्क अधिकारी आगरा, श्री संजय गौतम ने बताया कि भविष्य में भी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आरक्षित/अनारक्षित यात्री गाडि़यों में नियमित रूप से सघन टिकट जाँच कराई जायेगी ताकि बिना टिकट/ अनाधिकृत यात्रियों की यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके । सभी यात्रियों से अनुरोध किया जाता है की वैध टिकट लेकर ही यात्रा करे|


