एकलव्य स्टेडियम का स्विमिंग पूल 25 अप्रैल से आम जनता के लिये खुलेगा

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा स्थित तरणताल का संचालन  25 अप्रैल, 2025 से प्रारम्भ किया जा रहा हैं। अतः तैराकी में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी सायं 3.00 से 4.00 बजे तक एकलव्य स्टेडियम, आगरा पर उपस्थित होकर नियमानुसार अपना पंजीयन कराने के उपरांत तरणताल में प्रवेश कर सकते हैं। तरणताल में प्रवेश हेतु निम्नानुसार शुल्क जमा कराना अनिवार्य हैं:-

18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी/सदस्य -500/- प्रतिमाह

18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी/सदस्य – 1000/- प्रतिमाह

तरणताल में प्रवेश से पूर्व खिलाड़ी / सदस्य को अपना पंजीयन कराना अनिवार्य हैं, जिसके अन्तर्गत खिलाड़ी/सदस्य के आधार कार्ड प्रति, 02 फोटो एवं चिकित्सक द्वारा निर्गत चर्मरोग रहित होने का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य हैं।

तरणताल में प्रवेश की अवधि निम्न समय सारिणी अनुसार रहेगी:-

सायं 4.00 बजे से 5.00 बजे तक

बालक / पुरूष वर्ग

सायं 5.00 बजे से 6.00 बजे तक

बालक/पुरूष वर्ग

सायं 6.00 बजे से 7.00 बजे तक

बालिका/महिला वर्ग। यह जानकारी  क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी, संजय शर्मा ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *